Corona World LIVE: नेपाल सरकार ने 10 दिन बढ़ाया लॉकडाउन, सात मई तक बंद रहेगा पूरा देश

सार
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख को पार कर गई है और  29 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि आठ लाख 36 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 54 हजार को पार कर गई है और नौ लाख 60 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्स:-
नेपाल सरकार ने 10 दिन बढ़ाया लॉकडाउन
पड़ोसी देश नेपाल ने कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि 10 दिन और बढ़ा दी है। 
नेपाल के प्रधानमंत्री सचिवालय ने बताया कि नए फैसले के अनुसार अब देश में सात मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।
नेपाल में अभी तक कोविड-19 के 52 पुष्ट मामले सामने आए हैं। इनमें से 16 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां इस जानलेवा महामारी से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है।

स्पेन में कोरोना से रोज मरने वालों की संख्या में कमी
कोरोना वायरस महामारी से स्पेन में रोज मरने वालों की संख्या में कमी आई है। 
रविवार को यह संख्या 288 रही जो 20 मार्च के बाद से सबसे कम है। 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रोज मरने वालों की संख्या में कमी आई है और यह शनिवार के 378 के आंकड़े से घटकर रविवार को 288 दर्ज किया गया।
देश में पिछले छह हफ्तों में पहली बार लॉकडाउन में ढील देते हुए बच्चों को बाहर निकलने की अनुमति दी गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post